lahar News: लहार (भिण्ड)/अमित राजावत : भिण्ड जिले के लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरा पर एक अज्ञात वाहन के द्वारा नीलगाय को टक्कर मार दी गई जिससे नीलगाय बुरी तरह से जख्मी हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर सड़क पर बैठ कर चक्काजाम कर दिया, ग्रामीणों का कहना है की काफी समय तक नील गाय सड़क पर पड़ी रही प्रशासन की ओर से कोई उपचार नहीं मिला न ही कोई अधिकारी पहुंचा यह एक बड़ी लापरवाही है, घटना की जानकारी फोन कर के फॉरेस्ट विभाग की टीम एवं अन्य अधिकारियों को संपर्क करने का प्रयास किया गया.
lahar News: परंतु अधिकारियों ने बात नहीं की तो ग्रामीणों में रोस व्याप्त हुआ जिसको लेकर उन्होंने हाईवे को बाधित कर दिया उसके बाद एसडीएम विजय यादव वहां से गुजर रहे थे तभी उन्होंने इस बात की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि एक नीलगाय सुबह से ही जख्मी है एवं यदि इसे इलाज नहीं मिला तो इसकी मृत्यु हो जाएगी एसडीएम लहार विजय यादव ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए फॉरेस्ट विभाग टीम से संपर्क किया एवं निर्देश दिए की तत्काल रेस्क्यू टीम को भेजा जाए,उसके बाद एसडीएम विजय यादव ने बात कर संवेदनशील ग्रामीणों को समझाया ,एसडीएम की बात पर ग्रामीणों ने तत्काल चक्का जाम खुलवाया कुछ ही समय पश्चात एसडीएम लहार एवं एसडीएम भिंड की उपस्थिति में फॉरेस्ट विभाग के वाहन के द्वारा नील गाय को फॉरेस्ट चिकित्सालय रेफर कर दिया गया|













