Haridwar News : मनसा देवी मंदिर हादसे पर सियासी तकरार : अखिलेश यादव ने भाजपा को लिया निशाने पर, बोले- “प्रचार वैश्विक, प्रबंधन स्थानीय भी नहीं!”

Haridwar News/हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आते ही वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए।

अखिलेश यादव का हमला – भाजपा की व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत का मामला बेहद हृदयविदारक है। भाजपा सरकार में महाकुंभ से लेकर रथयात्रा हो या कोई अन्य आयोजन, सब जगह ऐसी घटनाओं का दोहराव हो रहा है। भाजपा प्रचार तो वैश्विक स्तर का करती है लेकिन प्रबंधन स्थानीय स्तर का भी नहीं करती। इसीलिए आम श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ती है।”

उन्होंने यह भी मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच हो और सरकार श्रद्धालुओं की मृत्यु के सही आंकड़े सार्वजनिक करे।

बता दे की मंदिर के प्रमुख पैदल मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक बिजली का एक हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार से करंट फैलते ही लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। मंदिर में पहले से भारी भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई।

इस हादसे में:

  • 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई
  • 30 से ज्यादा घायल हो गए
  • घायलों को हरिद्वार जिला अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है

प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच की घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताया है और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिजली विभाग और मंदिर प्रशासन से हादसे की रिपोर्ट तलब की गई है।

प्रशासन के मुताबिक:

  • स्थिति पर अब काबू पा लिया गया है
  • राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा किया गया
  • हादसे के बाद इलाके में काफी डर और असुरक्षा का माहौल है

उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु भी हादसे में मारे गए

हादसे में मरने वालों में से चार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के थे जबकि एक उत्तराखंड से बताया गया है। यूपी सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को सहायता देने की बात कही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories