Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior news : पत्नी के ग़म में युवक ने रेलवे ओवरब्रिज से...

Gwalior news : पत्नी के ग़म में युवक ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग, मामूली चोटों के साथ बची जान

0
111
Gwalior news
Gwalior news

भूपेन्द्र भदौरिया/Gwalior news : ग्वालियर। पत्नी से झगड़े के बाद गम में डूबे एक युवक ने बिरला नगर रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच गई। घटना शनिवार सुबह की है, जब मुकेश अहिरवार नाम का युवक अचानक रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया और जोर-जोर से गाना गाने लगा—“तुझको पुकारे मेरा प्यार…”।

मौके पर मौजूद लोग पहले हैरान रह गए, लेकिन कुछ समझ पाते उससे पहले ही मुकेश ने ब्रिज से करीब 35 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी।

लोगों ने दिखाई तत्परता, तुरंत पहुंची पुलिस और RPF

यह नजारा देखकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल मुकेश को तुरंत ट्रैक से हटाया और अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मुकेश को कोई गंभीर चोट नहीं है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पत्नी से झगड़े के बाद लिया आत्मघाती कदम

RPF की पूछताछ में मुकेश ने बताया कि शुक्रवार रात उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। मुकेश ने कहा— “मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। रातभर उसकी तस्वीर देख-देखकर रोता रहा, लेकिन जब वह सुबह तक नहीं लौटी तो शराब पी और आत्महत्या का फैसला कर लिया।”

मुकेश ने यह भी बताया कि उसे उम्मीद थी कि ब्रिज पर गाना गाकर वह पत्नी का ध्यान खींच पाएगा और शायद वह लौट आएगी, लेकिन नशे की हालत में यह सब एक भ्रम बन गया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा, सुरक्षा पर भी उठे सवाल

पुलिस ने इसे आत्महत्या की कोशिश मानते हुए मुकेश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, इस घटना ने रेलवे ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद युवक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here