Thursday, June 11, 2026
39.2 C
Raipur

मेकाहारा का हाल बेहाल, सांसद बृजमोहन का फूटा गुस्सा

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित एसीआई, मेकाहारा (एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट) में लंबे समय से बंद पड़ी बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी सेवाओं को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने रविवार को इस गंभीर विषय को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखते हुए सेवाएं तत्काल बहाल करने की मांग की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के एकमात्र शासकीय हृदय रोग संस्थान में इलाज की सुविधा नहीं होने से गरीब मरीजों को ‘तारीख पर तारीख’ मिल रही है, जबकि कुछ मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद प्रशासनिक उपेक्षा के चलते संस्थान में सर्जरी सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो सकीं, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों की महंगी फीस का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने पत्र में यह भी कहा कि पूर्व में स्वशासी परिषद की बैठक सहित कई मंचों पर इस विषय को उठाया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तत्काल निर्णय लिया जाए, जिससे गरीबों को जीवनरक्षक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह पहली बार नहीं है जब सांसद अग्रवाल ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हों। उन्होंने हाल ही में स्कूलों में भीषण गर्मी के चलते तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश, रायपुर में अपराध और ट्रैफिक की बिगड़ती स्थिति, पुलिस भर्ती में तेजी, बर्खास्त बीएड शिक्षकों के समायोजन, एम्स रायपुर की सेवाओं में सुधार, जनऔषधि केंद्रों की स्थापना, और धर्मांतरण व गौ-हत्या पर कानून बनाने जैसे कई मुद्दों को लेकर पत्राचार किया है।

सांसद की मुखरता ने सत्ता और संगठन दोनों में हलचल मचा दी है। संगठन स्तर पर उनके मुद्दों को समर्थन मिलता नजर आ रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष में इसे सरकार की पोल खोलने के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच विपक्ष को भी सरकार पर हमला करने का एक नया मुद्दा मिल गया है। बृजमोहन अग्रवाल की पहल के बाद कुछ अन्य सांसदों ने भी इसी राह पर चलते हुए जनहित के मुद्दों पर आवाज उठानी शुरू कर दी है। सांसद अग्रवाल के पत्र को लेकर जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके निज सहायक के माध्यम से संदेश भेजा गया, लेकिन मंत्री से संपर्क नहीं हो सका।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories