Saturday, August 15, 2026
Home Business Household Appliances : घर की सफाई का यह राज़ जानकर हैरान रह...

Household Appliances : घर की सफाई का यह राज़ जानकर हैरान रह जाएंगे आप – Haier ने चुपचाप लॉन्च किया ऐसा गैजेट, जो खुद ही कर देगा सब कुछ!

0
161
nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Household Appliances : नई दिल्ली। घरेलू उपकरण निर्माता Haier ने भारत में दो नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर – CIVIC X11 और CIVIC X11 Pro – लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह दोनों प्रोडक्ट भारत में ही डिज़ाइन और मैन्युफैक्चर किए गए हैं और इन्हें खासतौर पर भारतीय घरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

डिज़ाइन और तकनीक में ‘मेड इन इंडिया’ अप्रोच
Haier का यह स्मार्ट क्लीनिंग सॉल्यूशन कंपनी की ग्रेटर नोएडा यूनिट में निर्मित है। इनमें लेज़र नेविगेशन टेक्नोलॉजी, Google Voice Assistant, HaiSmart ऐप कंट्रोल, और सेंसर बेस्ड नैविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। उपयोगकर्ता मोबाइल ऐप के माध्यम से यह तय कर सकते हैं कि कौन से क्षेत्र में सफाई हो और किन क्षेत्रों से बचा जाए।

Robot Vaccum Cleaner CIVIC X11 PROदो मॉडल्स, दो जरूरतें
CIVIC X11 – ₹29,999:
यह मॉडल झाड़ू और पोछे दोनों का काम करता है और हार्ड फ्लोर से लेकर टाइल्स, कारपेट, लिनोलियम आदि सभी प्रकार के फर्श पर काम करने में सक्षम है।

CIVIC X11 Pro – ₹59,999:
इसमें झाड़ू और पोछे के साथ-साथ ऑटोमैटिक डस्ट एम्प्टींग की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह स्वयं कचरा निकाल सकता है।

बैटरी, परफॉर्मेंस और साउंड लेवल
दोनों मॉडल्स में 2600mAh बैटरी और BLDC मोटर दी गई है। इनका नॉइस लेवल 65db से नीचे रहता है, जिससे यह शांति से काम करता है। रोबोट 20mm तक की ऊँचाई वाले ऑब्स्टेकल को पार कर सकता है। डस्टबिन की क्षमता 250ml और वॉटर टैंक की क्षमता 300ml है।

सेंसर और स्मार्ट कंट्रोल
Haier के इन वैक्यूम क्लीनर्स में एंटी-फॉल और एंटी-कोलिजन सेंसर मौजूद हैं। इन्हें Google Assistant या HaiSmart App के ज़रिए कंट्रोल किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से आप “नो-गो ज़ोन” भी तय कर सकते हैं।

Robot Vaccum Cleaner CIVIC X11किसे किया गया है टार्गेट?
Haier का कहना है कि यह डिवाइस खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स, पेट ओनर्स, और बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी हैं, जिन्हें रोज़मर्रा की सफाई में सुविधा की आवश्यकता होती है।

वारंटी और उपलब्धता
दोनों मॉडल्स 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ आते हैं और इन्हें Flipkart तथा Haier के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here