Thursday, September 3, 2026
Home Entertainment Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक की पोल खोल गईं बहन श्वेता, बताया किससे...

Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक की पोल खोल गईं बहन श्वेता, बताया किससे ज्यादा डरते हैं

Aishwarya Rai Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan: सीनियर बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का रवैया अक्सर चर्चा में रहता है। उनकी कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिनमें वो कभी फोटोग्राफर्स को तो कभी फैंस को तमीज सिखाते हुए नजर आती हैं। इन्हें देखकर कई लोग मानते हैं कि जया बच्चन अपने घर में भी काफी सख्त होंगी, और शायद अभिषेक बच्चन उनसे डरते होंगे। लेकिन अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन की माने तो मामला इससे बिल्कुल उलटा है।

Aishwarya Rai Bachchan: ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब अभिषेक और श्वेता बच्चन एक साथ मेहमान बने, तो शो के दौरान कई दिलचस्प बातें सामने आईं। अब शो की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। इस दौरान करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में अभिषेक से पूछा कि वह अपनी पत्नी और मां में से किससे ज्यादा डरते हैं। अभिषेक ने झिझकते हुए जवाब दिया – मां।

Aishwarya Rai Bachchan: लेकिन श्वेता बच्चन ने तुरंत बीच में टोका और मजाकिया अंदाज में कहा – पत्नी। इस पर अभिषेक ने हंसते हुए उन्हें टोका और कहा कि ये उनका रैपिड फायर है, और श्वेता को चुप रहना चाहिए।

Aishwarya Rai Bachchan: इस पूरे घटनाक्रम पर ऑडियंस जमकर हंसी और तालियों से रिएक्ट करती है। दिलचस्प बात यह है कि यह क्लिप ऐसे समय में वायरल हो रही है जब कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर अलगाव की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। हालांकि बाद में ये सभी बातें बेबुनियाद साबित हुईं और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।

 

READ MORE:CG Crime News : चेतक शोरूम का मैनेजर 1.26 लाख रुपये लेकर फरार, बिक्री रसीदें दीं, कैश नहीं लौटाया

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here