कारगिल विजय दिवस आज : उन वीरों को नमन, जिनकी शौर्य गाथा से आज भी गूंजता है हिमालय

Parivesh
कारगिल विजय दिवस आज

कारगिल विजय दिवस आज : आज, शनिवार, 26 जुलाई 2025 को पूरा भारत कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिवस स्वतंत्र भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की अभूतपूर्व विजय और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस आज : ऑपरेशन विजय: जब भारतीय सेना ने रचा इतिहास वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल में लगभग 60 दिनों तक चले भीषण युद्ध का आज ही के दिन, 26 जुलाई को अंत हुआ था, जिसमें भारत ने शानदार विजय प्राप्त की थी। यह युद्ध 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद सैन्य संघर्ष की एक और कड़ी था, जो दोनों देशों द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों के बाद और तनावपूर्ण हो गया था।

पाकिस्तानी घुसपैठ ‘ऑपरेशन बद्र’ और भारत का जवाब ‘ऑपरेशन विजय’ फरवरी 1999 में लाहौर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर कश्मीर मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था। लेकिन, इसके विपरीत पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों को ‘ऑपरेशन बद्र’ के तहत छिपकर नियंत्रण रेखा (LoC) के पार भेजना शुरू कर दिया। उनका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच के संपर्क को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। पाकिस्तान का मानना था कि इससे कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सकेगा।

शुरुआत में इसे सामान्य घुसपैठ समझा गया, लेकिन बाद में भारतीय सेना को पता चला कि यह एक बड़े पैमाने की सुनियोजित रणनीति थी। इसके जवाब में भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत लगभग 2,00,000 सैनिकों को कारगिल क्षेत्र में भेजा। भारतीय जवानों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के सामने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *