Chhindwara News : शिक्षा के मंदिर में पाप, शराब के नशे में ‘मासाब’, अमरवाड़ा विकासखंड के लहगडुआ छात्रावास का मामला, शराब पार्टी करते वीडियो वायरल मचा हड़कप

0
362
Chhindwara News :
Chhindwara News :

Chhindwara News : छिंदवाड़ा। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों के भविष्य के लिए सरकार तमाम योजनाओं के साथ हर वर्ष लाखों रु का बजट स्वीकृत भी करती है । लेकिन आज भी जमीनी स्तर पर शिक्षकों और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन शिक्षा के मंदिर से शर्मनाक तस्वीर सामने आती है। एक ऐसा ही शर्मनाक करने देने वाला फिर सामने आया है। जहां छात्रावास के अधीक्षक का शराब, चिकन पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा जगत में फिर हड़कप मच गया है।

 

Chhindwara News : दरअसल अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम लहगड़ुआ में स्थित जनजातीय विभाग द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावास के अधीक्षक अनिल सोलंकी अपने कुछ मित्रों के साथ छात्रावास की छत पर शराब और मुर्गा पार्टी करते हुए कैमरे में कैद हो गए। जिस समय यह शराब – कबाब पार्टी चल रही थी। उस समय कुछ ग्रामीणों ने इस पूरे वाक्या को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Chhindwara News : इस वायरल वीडियो में बकायदा देखा जा सकता है कि छात्रावास अधीक्षक अनिल सोलंकी अपने सहपाठियों के साथ शराब पार्टी और नशे की हालत में छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार के करते हुए दिखाई दे रहा है। जब कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो अधीक्षक कैमरे से नजर चुराते हुए भी दिखाई दे रहे है। अब यह वीडियो कब का है और कितना पुराना है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि यह वायरल वीडियो की पुष्टि राज एक्सप्रेस नहीं करता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी शिक्षा स्तर क्या स्थिति है। जब शिक्षा के पवित्र मंदिर से ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद फिर शिक्षा जगत शर्मसार हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here