Friday, August 21, 2026
Home National Suicide : 1 फंदे से दो जिंदगियां तबाह- पहले भाभी ने की...

Suicide : 1 फंदे से दो जिंदगियां तबाह- पहले भाभी ने की आत्महत्या, फिर देवर ने भी दी जान, पुलिस के लिए बनी रहस्य

nishanebaaz.com - 2025-07-25T133522.503
nishanebaaz.com - 2025-07-25T133522.503

Suicide : बरेली| उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोकनगर में एक ही परिवार के दो सदस्यों – भाभी और देवर – ने एक ही कमरे में, एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने जान दी और 7 घंटे बाद उसी फंदे से उसका देवर भी झूल गया।

घटना का विवरण:

गुरुवार सुबह 30 वर्षीय सोनी ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अभी इस गम से उबर भी नहीं पाए थे कि दोपहर बाद लगभग 7 घंटे के भीतर उसका देवर अंकित (25) भी उसी फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि अंकित ने पहले शराब पी और फिर उसी जगह पर जान दे दी।

इस दोहरी आत्महत्या से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

Read More : Mungeli Breaking : मुंगेली कलेक्टर का बड़ा एक्शन: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र वाले व्याख्याता अक्षय सिंह राजपूत को बर्खास्त करने का आदेश, FIR की भी सिफारिश, अब कब होगी सीईओ राजीव तिवारी और उद्यान अधिकारी पूजा पहारे पर कार्रवाई

क्या है शुरुआती जांच में खुलासा?

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि देवर-भाभी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसी के बाद सोनी ने आत्महत्या की। अंकित को जब इस बात की जानकारी मिली तो वो बेहद आहत हुआ और डिप्रेशन में चला गया। इसी हालत में उसने भी खुदकुशी कर ली।

मानसिक रूप से अस्थिर था अंकित:

पड़ोसियों के अनुसार, अंकित पहले से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था। वह बहुत जल्दी गुस्से में आ जाता था और अस्थिर व्यवहार करता था। बताया जा रहा है कि भाभी की मौत ने उस पर गहरा असर डाला, जिससे उबर नहीं पाया और उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

Read More : Tesla Car News : बिक्री में गिरावट से जूझ रही टेस्ला का नया दांव, लॉन्च करेगी अब तक का सबसे सस्ता मॉडल Y; अगस्त से शुरू होगा प्रोडक्शन

पुलिस की जांच कई एंगल से जारी:

पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है — क्या ये मामला घरेलू विवाद का है? क्या सोनी की आत्महत्या के पीछे कोई मानसिक उत्पीड़न था? और क्या अंकित की आत्महत्या में कोई और कारण भी छिपा है? पुलिस परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों में ग़म और हैरानी:

इस दर्दनाक घटना से पूरा मोहल्ला सदमे में है। लोग दोनों की आत्महत्या को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। यह मामला न सिर्फ एक पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक समस्याओं और संवादहीनता का संकेत भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here