Friday, August 21, 2026
Home National BREAKING NEWS : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: बिल्डिंग गिरने से 6...

BREAKING NEWS : सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: बिल्डिंग गिरने से 6 बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, मलबे से गांववालों ने बचाई जान

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS : अकलेरा: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी गांव स्थित सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई और 30 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

BREAKING NEWS : हादसा उस समय हुआ जब 7वीं कक्षा के करीब 35 छात्र एक क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक कमरा भरभरा कर गिर गया और बच्चे मलबे में दब गए। घटना के बाद स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकाला। कुछ शिक्षक भी हादसे में घायल हुए हैं।

BREAKING NEWS : मनोहरथाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा के अनुसार, 11 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय स्कूल में कुल 71 बच्चे मौजूद थे। बारिश के चलते कमरा कमजोर हो गया था और अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक 4 मृतकों की पहचान हो चुकी है।

BREAKING NEWS : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर शोक जताया है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। घटना ने राज्य में स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here