Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh BREAKING NEWS :दुष्कर्म पीड़िता को धमकाकर बयान बदलवाने का मामला, भाजपा नेता...

BREAKING NEWS :दुष्कर्म पीड़िता को धमकाकर बयान बदलवाने का मामला, भाजपा नेता समेत तीन पर FIR दर्ज

Ambikapur News
Ambikapur News

BREAKING NEWS :इंदौर: इंदौर में दुष्कर्म मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता रवि भट्ट, मुबारिक शेख और शिवम वर्मा ने मिलकर पीड़िता को धमकाया और अदालत में आरोपी के पक्ष में बयान दिलवाया।

BREAKING NEWS :जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पीड़िता ने यूसुफ नामक युवक के खिलाफ कनाडिया थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई थी। मामले में यूसुफ जेल में था। आरोपी भाजपा नेता और उसके सहयोगियों ने पीड़िता को कोर्ट में ले जाकर बयान बदलवाए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दस्तावेजों पर सिग्नेचर भी करवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर तुकोगंज थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here