Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Special Intensive Revision : बिहार SIR प्रक्रिया में खुलासा: 7 लाख वोटर दो जगह दर्ज, 31.5 लाख प्रवासी, 21.6 लाख मृतक के नाम मिले

Special Intensive Revision : पटना। बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और इसके तहत अब तक 99% मतदाताओं की जानकारी अपडेट की जा चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस प्रक्रिया में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:

  • 21.6 लाख मृत मतदाताओं के नाम सूची में मौजूद पाए गए
  • 31.5 लाख लोग ऐसे हैं जो स्थायी रूप से राज्य से प्रवास कर चुके हैं
  • 7 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज पाए गए
  • 1 लाख वोटर ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं चल पाया
  • 7 लाख से कम मतदाताओं के फॉर्म अब तक वापस नहीं मिले हैं

अब तक क्या हुआ

राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कुल 7.21 करोड़ मतदाताओं (91.32%) के फॉर्म अब तक प्राप्त और डिजिटाइज किए जा चुके हैं। शेष फॉर्म BLO और BLA की रिपोर्ट के आधार पर डिजिटाइज किए जा रहे हैं। प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि 1 सितंबर 2025 तक कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल मतदाता सूची में सुधार या नाम हटाने/जोड़ने की आपत्ति दर्ज करा सकता है।

विपक्ष का विरोध, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बिहार में SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि अगर “एसआईआर के नाम पर वोटर हटाने या जोड़ने की धांधली” बंद नहीं हुई, तो वे चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं।

तेजस्वी यादव का बयान:
“अगर धांधली रुकी नहीं, तो INDIA गठबंधन बिहार में चुनाव बहिष्कार की रणनीति पर आगे बढ़ेगा। ये मॉडल पूरे देश में लागू किया जा सकता है।”

चुनाव आयोग का जवाब: नहीं झुकेगा दबाव में

चुनाव आयोग ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कानून के अनुसार चलाई जा रही है। आयोग ने दो टूक कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आएगा और फर्जी मतदान रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाएगी।

ड्राफ्ट रोल और अगली प्रक्रिया

1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) जारी की जाएगी। इसके बाद 1 महीने तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। अंतिम मतदाता सूची सितंबर में प्रकाशित होगी, जो चुनाव से ठीक पहले लागू होगी।

सियासी महत्व और कानूनी लड़ाई

इस पूरे विवाद पर 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। विपक्ष को आशंका है कि अगर अदालत से राहत नहीं मिली तो चुनाव बहिष्कार की घोषणा की जा सकती है। राहुल गांधी भी SIR प्रक्रिया पर सवाल उठा चुके हैं और कर्नाटक में मतदाता जोड़ने की कथित धांधली का उदाहरण दे चुके हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories