Friday, May 8, 2026
37.1 C
Raipur

India-UK Free Trade Agreement : आज होगा भारत-UK फ्री ट्रेड समझौते का ऐलान, दोनों देशों के बाजार में महंगाई को लगेगा ब्रेक….जानें क्या-क्या होगा सस्ता

लंदन/नई दिल्ली। India-UK Free Trade Agreement :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यूके दौरे पर लंदन पहुंच चुके हैं, जहां उनका भारतीय प्रवासी समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस ऐतिहासिक यात्रा में भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच Free Trade Agreement (FTA) को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिस पर वर्षों की बातचीत के बाद अब जाकर सहमति बनी है।

India-UK Free Trade Agreement : तीन साल की बातचीत के बाद ऐतिहासिक समझौता
भारत और यूके के बीच इस FTA डील पर पिछले तीन वर्षों से बातचीत चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है और भारत की कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। अब यह ब्रिटिश संसद की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है, जिसमें 6 महीने से 1 साल तक का समय लग सकता है।

डील से दोनों देशों को क्या मिलेगा फायदा?
इस समझौते के बाद भारत-यूके के द्विपक्षीय व्यापार में 2030 तक 120 बिलियन डॉलर तक की उछाल आने की संभावना है। भारत के लिए यह डील खासतौर पर फायदेमंद होगी क्योंकि टेक्सटाइल, फुटवियर, खिलौने, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों पर ब्रिटेन में इंपोर्ट ड्यूटी शून्य हो जाएगी। वहीं भारत में ब्रिटिश व्हिस्की, लग्जरी कारें, फैशन और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स सस्ते हो जाएंगे।

India-UK Free Trade Agreement

किन-किन प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा असर?

  • जगुआर-लैंड रोवर जैसी लग्जरी कारें अब भारत में पहले से सस्ती मिलेंगी।

  • स्कॉच व्हिस्की और वाइन पर आयात शुल्क में कमी होगी, जिससे ये महंगी शराब अब आम आदमी के लिए भी किफायती हो सकती है।

  • ब्रिटेन के ब्रांडेड कपड़े और होम डेकोर प्रोडक्ट्स भी सस्ते होंगे।

  • भारत के रत्न और आभूषण ब्रिटिश बाजार में अब कम दामों में उपलब्ध होंगे, जिससे भारतीय ज्वेलर्स को नया मार्केट मिलेगा।

रोजगार और निवेश को मिलेगा बूस्ट
FTA डील से न केवल ट्रेड बल्कि डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे दोनों देशों के युवाओं के लिए स्किल डिवेलपमेंट और जॉब मार्केट में भी संभावनाएं बढ़ेंगी।

पीयूष गोयल की अहम भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस डील की प्रक्रिया में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की प्रमुख भूमिका रही है, जिन्होंने भारत के हितों को ध्यान में रखते हुए डील की शर्तों को फाइनल करवाया।

अब निगाहें ब्रिटिश संसद पर
भारत की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब इस समझौते को ब्रिटिश संसद की मंजूरी की प्रतीक्षा है। अनुमोदन मिलते ही भारत और यूके के बीच व्यापारिक रिश्तों का नया अध्याय शुरू होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG NEWS: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता/ घरघोडा: घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र...

Related Articles

Popular Categories