Breaking News : संभल हिंसा के 5 महीने बाद हटाए गए CO अनुज चौधरी….

Parivesh

संभल। Breaking News : बीते पांच महीने पहले संभल में भड़की हिंसा के बाद विवादों में घिरे क्षेत्राधिकारी (CO) अनुज चौधरी को आखिरकार हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुज चौधरी अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में बने हुए थे, जिस पर सीनियर अधिकारियों ने सार्वजनिक बयानबाजी पर रोक भी लगाई थी।

अब अनुज चौधरी के खिलाफ दुबारा से जांच शुरू कर दी गई है, और सूत्रों के अनुसार उनका गैर जिले में स्थानांतरण भी जल्द किया जा सकता है। संभल हिंसा के बाद चौधरी की कार्यशैली और बयान सवालों के घेरे में आ गए थे, जिससे विभागीय प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ा।

वहीं, नए CO के रूप में नियुक्त आलोक भाटी को इलाके में शांति व्यवस्था और भरोसे को फिर से कायम करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने यह फैसला कानून-व्यवस्था को मजबूती देने और जनविश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *