भोपाल | Love Jihad : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर महिला सब-इंस्पेक्टर से शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने खुद को ‘अमन’ नाम से पेश किया और महिला एसआई से विवाह कर लिया। दो वर्षों तक महिला को उसकी असली पहचान की जानकारी नहीं थी। मामला तब खुला जब एक दस्तावेज़ महिला के घर पहुंचा, जिससे पता चला कि युवक का असली नाम ‘इश्तिहाक अहमद’ है।
यह मामला लव जिहाद के संदर्भ में सामने आए अन्य मामलों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।













