Friday, May 15, 2026
36.4 C
Raipur

TOP 10 News Today 22 July 2025 : निशाने पर आज : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम, ICICI बैंक लोन घोटाला, चंदा कोचर दोषी करार, धनखड़ के इस्तीफे पर सियासत तेज़, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली 192 पदों पर भर्ती…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 22 July 2025 :

1 . छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेशभर में जोरदार आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम किया। राजधानी से लेकर जिलों तक कांग्रेसियों ने हाईवे और प्रमुख सड़कों को जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध के दौरान “ईडी-सीबीआई हटाओ, अडानी भगाओ – राज्य बचाओ” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।

2 . ICICI बैंक लोन घोटाला, चंदा कोचर दोषी करार….

नई दिल्ली। ICICI बैंक लोन घोटाला : देश के कॉरपोरेट इतिहास का एक बड़ा काला अध्याय – ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर अब कानूनी रूप से दोषी पाई गई हैं। 300 करोड़ के लोन को मंजूरी देने के बदले 64 करोड़ की कथित रिश्वत लेने का यह मामला सिर्फ एक बैंकिंग अनियमितता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की एक चौंकाने वाली स्क्रिप्ट बन चुका है, जिसमें चंदा और उनके पति दीपक कोचर की मुख्य भूमिका उजागर हुई है।

3  .इस्तीफे के बाद मौन धनखड़, पर सियासत तेज़

नई दिल्ली। Jagdeep Dhankar Resignation : भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार, 21 जुलाई 2025 को अचानक पद से इस्तीफा देकर देश की राजनीति को हिला दिया है। यह इस्तीफा केवल संवैधानिक पद से हटने की घोषणा भर नहीं, बल्कि कई राजनीतिक और संस्थागत सवालों को जन्म देने वाला घटनाक्रम बन गया है। धनखड़ का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में था।

4 . पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

रायपुर। Breaking News : छत्तीसगढ़ की राजनीति में सनसनीखेज मोड़ लेते हुए बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ईडी रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने यह फैसला सुनाया।

5 . ओपी चौधरी ने कांग्रेस को घेरा—पूछे 5 तीखे सवाल

रायपुर। Chhattisgarh News : चैतन्य बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी कर विरोध जताया। लेकिन इसके जवाब में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस को उसके ही शासनकाल के फैसलों को लेकर कठघरे में खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर चौधरी ने कांग्रेस से पांच बड़े और तीखे सवाल पूछे हैं पुरी खबर 

6 . स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली 192 पदों पर भर्ती

बालोद। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2025 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत बालोद जिले में 192 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्ति शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय दोनों वर्गों के लिए की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। पुरी खबर

7 . मशरूम फैक्ट्री मामले में FIR में लापरवाही का आरोप, राष्ट्रीय बजरंग दल ने SSP रायपुर को सौंपा ज्ञापन….

रायपुर। Mushroom Factory Case : मशरूम मोजों फैक्ट्री में बच्चों और मजदूरों के शोषण के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल सक्रिय हो गया है। 22 जुलाई को प्रदेश महामंत्री विक्रांत शर्मा ने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि घटना के बाद 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 23 बच्चे भी शामिल थे। इसके बावजूद बाल संरक्षण अधिनियम की धाराएं FIR में नहीं जोड़ी गईं।

8 . महिला सुरक्षा गार्ड से दुष्कर्म, आरोपी सीनियर गार्ड फरार….

ग्वालियर। Gwalior Crime News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही सीनियर मेल गार्ड पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित बिड़ला हॉस्पिटल परिसर की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी सीनियर नरेंद्र सिंह गुर्जर लंबे समय से नौकरी से निकालने की धमकी देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

9 . ITAT : कांग्रेस को बड़ा झटका-आयकर ट्रिब्यूनल ने 199 करोड़ की टैक्स राहत से किया इनकार, अपील खारिज

ITAT : नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को मंगलवार को आयकर विवाद में बड़ा झटका लगा है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने कांग्रेस पार्टी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 199 करोड़ रुपये की आयकर मांग को चुनौती दी थी। इस फैसले से पार्टी की वित्तीय मुश्किलें बढ़ने की आशंका है। यह विवाद मुख्य रूप से उस आयकर छूट को लेकर था, जो कांग्रेस ने अपने 2 फरवरी 2019 को दाखिल आयकर रिटर्न (ITR) में मांगी थी। आयकर विभाग ने इस पर आपत्ति जताई थी। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि कांग्रेस का यह दावा नियत समयसीमा के भीतर नहीं किया गया था, इसलिए पार्टी आयकर छूट की पात्र नहीं है।

10 . धनखड़ का इस्तीफा-नई राजनीतिक बिसात, अगला उपराष्ट्रपति कौन?

नई दिल्ली | भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने सत्ता गलियारों में सियासी सरगर्मी तेज कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन राजनीति में ऐसे इस्तीफे महज औपचारिक नहीं होते — इसके पीछे बड़ी रणनीति और भविष्य की प्लानिंग छिपी होती है। पुरी खबर 

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories