Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

Surajpur News : सुशासन तिहार में लापरवाही : 6 अफसरों पर गिरी गाज…

सूरजपुर। Surajpur News : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन सूरजपुर जिले में कुछ विभागों की लापरवाही सामने आने के बाद अब कलेक्टर एस. जयवर्धन ने एक्शन मोड में आते हुए छह अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बताया गया कि पीएचई, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, क्रेडा और तहसील कार्यालय से जुड़े कुछ अधिकारियों ने तय समयसीमा में नागरिकों की शिकायतों का निराकरण नहीं किया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम यह संदेश देता है कि शासन की प्राथमिकता में उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन है, जिसमें जनता की आवाज को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुशासन तिहार के जरिए प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान को जमीनी स्तर तक पहुंचाना चाहता है, और सूरजपुर की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि जवाबदेही अब सिर्फ कहने की बात नहीं रही।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories