Friday, October 2, 2026
Home National Monsoon Session : मानसून सत्र का हंगामेदार आगाज़-लोकसभा 4 बजे तक स्थगित,...

Monsoon Session : मानसून सत्र का हंगामेदार आगाज़-लोकसभा 4 बजे तक स्थगित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले हफ्ते होगी महाचर्चा

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

Monsoon Session : नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज, 21 जुलाई को हंगामेदार तरीके से शुरू हुआ। लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के भारी विरोध के कारण पहले ही स्थगित करनी पड़ी। सदन की अध्यक्षता कर रहे जगदंबिका पाल ने हंगामा शांत न होने पर कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सत्र के पहले दिन की शुरुआत में, सुबह 10:15 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में अपना पारंपरिक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, “मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। कृषि के लिए लाभदायक मौसम होता है। मानसून सत्र देश के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण सत्र है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अगले हफ्ते होगी 25 घंटे की चर्चा

जानकारी के अनुसार, इस सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर गहन चर्चा होगी। लोकसभा में इस मुद्दे पर 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, यानी कुल 25 घंटे इस विषय पर संसद का बहुमूल्य समय खर्च होगा।

यह सत्र पूरे एक महीने तक चलेगा, जिसका समापन 21 अगस्त को होगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें निर्धारित की गई हैं। हालांकि, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच कोई बैठक नहीं होगी। सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी मीडिया से चर्चा की थी। विपक्षी दलों ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है, जिससे आने वाले दिन काफी गहमा-गहमी भरे रहने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here