Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Balod Crime News : BEO ऑफिस में फंदे से लटका मिला युवक……

Balod Crime News : BEO ऑफिस में फंदे से लटका मिला युवक……

0
138
Balod Crime News
Balod Crime News

बालोद (गरूर)। Balod Crime News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार की सुबह बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सफाईकर्मी के बेटे का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से कार्यालय में काम कर रहा था।

Balod Crime News : जानकारी के अनुसार, सतीश की मां लक्ष्मी यादव बीईओ कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में चल रही हड़ताल में शामिल थीं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में सतीश कार्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहा था और कार्यालय की चाबी भी उसी के पास थी। बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात उसने कार्यालय के भीतर ही फांसी लगाकर जान दे दी।

सोमवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें सतीश का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। गरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि सतीश की शादी मात्र छह महीने पहले ही हुई थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार तथा जानकारों से पूछताछ जारी है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here