WCL 2025 : पाकिस्तान से मुकाबला रद्द, अब डिविलियर्स की साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी इंडिया चैंपियंस!

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com (1)

WCL 2025 : बर्मिंघम। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला राजनीतिक विवादों के चलते रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं। फिलहाल, पाकिस्तान चैंपियंस 3 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया चैंपियंस चौथे स्थान पर आ गई है।

इंडिया चैंपियंस का अगला पड़ाव : एबी डिविलियर्स की टीम से टक्कर

इंडिया चैंपियंस को लीग स्टेज में कुल पांच मैच खेलने थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद अब उनके पास सिर्फ चार मैच बचे हैं। टीम इंडिया अब अपने अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस से भिड़ेगी, जिसकी कमान विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के हाथों में है। डिविलियर्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस को शानदार तरीके से मात दी थी और वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यह रोमांचक मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा।

मैच डिटेल्स और लाइव स्ट्रीमिंग

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का यह पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 4:30 बजे होगा। क्रिकेट प्रशंसक इस महत्वपूर्ण मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए, दर्शक इसे फैनकोड (FanCode) ऐप पर देख पाएंगे, जियोसिनेमा या हॉटस्टार पर यह उपलब्ध नहीं होगा।

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर :

इंडिया चैंपियंस की टीम: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम: एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), जेजे स्मट्स, सारेल एर्वी, क्रिस मॉरिस, जेपी डुमिनी, वेन पार्नेल, हार्डस विलोवेन, डुआन ओलिवियर, एरोन फांगिसो, रिचर्ड लेवी, जैक्स रूडोल्फ, हेनरी डेविड्स, इमरान ताहिर, एल्बी मोर्कल और डेन विलास।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *