Tuesday, May 19, 2026
39.1 C
Raipur

Bajaj Finance Limited : लोन की किश्त नहीं भरी तो उठा ले गए खेत! बेल्ट-डंडे से रातभर तांडव, 6 पर केस दर्ज

Bajaj Finance Limited : पिथौरा (महासमुंद)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बजाज फाइनेंस लिमिटेड से लिए गए ऋण की किश्तें नहीं भरने पर एक युवक को कथित रूप से अगवा कर रातभर पीटा गया। युवक को खेत में बने एक मकान में बंद करके बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मारा गया। घटना ग्राम बया निवासी नंदूराम सेन पिता परसराम सेन के साथ हुई, जिसने बजाज फाइनेंस लिमिटेड से ₹50,000 का लोन लिया था। इसमें से ₹30,000 की किश्त चुका दी गई थी। नंदूराम के मुताबिक उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से अतिरिक्त ₹20,000 कटने के बाद उसे लगा कि किश्तें पूरी हो चुकी हैं, और उसने आगे भुगतान नहीं किया।

क्या हुआ उस रात?

फाइनेंस एजेंट राजकुमार पटेल ने नंदूराम पर आरोप लगाया कि उसने तीन किश्तें अपनी जेब से भरी हैं और अब वह इस रकम की वसूली चाहता है। नंदूराम ने जब इससे इनकार किया और जानकारी न होने की बात कही, तो राजकुमार और उसके पांच साथियों ने उसे ग्राम बया से जबरन उठा लिया।

कहाँ और कैसे पीटा गया?

आरोपी उसे ग्राम बरेकेलखुर्द स्थित खेत में बने एक मकान में ले गए, जहां पूरी रात बेल्ट और डंडों से उसकी पिटाई की गई। पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जो उसकी बयान की पुष्टि करते हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की शिकायत के बाद पिथौरा पुलिस ने एजेंट राजकुमार पटेल समेत 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 140(3), 127(2), 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि अगवा करने की घटना राजादेवरी थाना क्षेत्र से शुरू हुई थी, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राजादेवरी थाना को सौंप दिया गया है।

Read More : Marathi vs Hindi controversy : राज बोले-डुबो-डुबो कर मारेंगे!” — बीजेपी सांसद ने कहा- ‘सिखा दी हिंदी… अब बहस बराबरी की

पीड़ित बोले – जिंदा बचना चमत्कार था

नंदूराम सेन ने मीडिया को बताया कि वह पूरा समय दहशत में रहा और सोच रहा था कि वह जिंदा नहीं बचेगा। “उन्होंने मुझे बांधा, मारा और धमकाया कि अगर अगली किश्त नहीं दी, तो अगली बार जिंदा नहीं छोड़ेंगे।”

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories