Sunday, February 15, 2026
20.5 C
Raipur

Raipur Crime : ऑनलाइन प्लेटफार्म पर घातक हथियार बिक्री का खुलासा, फ्लिपकार्ट और कोरियर कंपनी के 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। थाना मंदिर हसौद में दर्ज एक गंभीर मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और डिलीवरी कंपनी इलास्ट्रीक रन के माध्यम से घातक चाकू मंगवाने और आपराधिक घटनाओं में उपयोग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन चाकुओं का उपयोग लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसी वारदातों में किया गया था।

Raipur Crime : थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 109, 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपियों कुनाल तिवारी उर्फ लालू और समीर टंडन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन चाकू मंगवाए थे, जिन्हें इलास्ट्रीक रन कोरियर कंपनी ने डिलीवर किया था।

Raipur Crime : गौरतलब है कि पूर्व में रायपुर पुलिस द्वारा समस्त ऑनलाइन प्लेटफार्म और डिस्ट्रीब्यूटरों को निर्देशित किया गया था कि वे घातक हथियारों की बिक्री और डिलीवरी न करें, लेकिन इन निर्देशों का उल्लंघन करते हुए संबंधित कंपनियों के मैनेजर और कर्मचारी बारकोड स्कैनिंग के बावजूद चाकू की डिलीवरी करते रहे।

Raipur Crime : इस लापरवाही और निर्देश उल्लंघन के चलते आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में एक और अपराध क्रमांक 293/2025 धारा 125(बी), 3(5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुनाल तिवारी ने अपने मोबाइल से फ्लिपकार्ट से तीन अलग-अलग चाकू मंगवाए थे।

Raipur Crime : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और संलिप्त पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. गुलरेज अली पिता स्व० गुलेसर अली उम्र 42 वर्ष निवासी सीया रेसीडेंसी पचपेडी नाका रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

02. मोहित कुमार पिता सतीश चंद उम्र 37 वर्ष निवासी ए-202 डालिलियन प्लाजा मोवा थाना पंडरी जिला रायपुर।

03. अभिजीत गोस्वामी पिता अर्धेदु गोस्वामी उम्र 37 वर्ष निवासी कृष्णा गेस्ट हाऊस रूम नं. 106 नियर कृष्णा लैण्ड मार्क कोटा रायपुर।

04. दिनेश कुमार पिता उत्तम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।

05. हरीशंकर साहू पिता बलीराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

06. आलोक साहू पिता सुखलाम्बर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी लोधीपारा चौक के पास थाना पंडरी जिला रायपुर।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds