Indore Number One : स्वच्छता सुपरलीग में नम्बर 1 बना इंदौर, विजयी टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत….

Parivesh
Indore Number One

इंदौर। Indore Number One : देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर इंदौर ने परचम लहराया है। स्वच्छता सुपरलीग में नंबर 1 का अवार्ड जीतकर लौटी इंदौर की टीम का आज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। इस गौरवमयी पल के गवाह बने मेयर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा और बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी।

Indore Number One : इंदौर एयरपोर्ट पर विजेता टीम के स्वागत में बैंड-बाजे और जयकारों के साथ जोरदार उत्साह देखने को मिला। स्वच्छता सैनिकों का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया और नागरिकों ने तालियों की गूंज से उनका हौसला बढ़ाया।

स्वागत के बाद इंदौर की स्वच्छता टीम और अधिकारीगण एयरपोर्ट से ऐतिहासिक राजवाड़ा तक एक भव्य रैली के रूप में जाएंगे। रैली में शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी शामिल रहेगा।

इंदौर लगातार 7 वर्षों से स्वच्छता में देश का सिरमौर बना हुआ है और अब सुपरलीग में भी नंबर 1 बनकर शहर ने एक बार फिर मिसाल कायम की है। यह सफलता न केवल प्रशासन और सफाईकर्मियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी की भी जीत है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *