Tuesday, October 6, 2026
Home National IRCTC BOOKING : रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट- तत्काल टिकट बुकिंग...

IRCTC BOOKING : रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट- तत्काल टिकट बुकिंग में आधार ओटीपी हुआ अनिवार्य, जानें नया नियम

#nishaanebaz.com
#nishaanebaz.com

IRCTC BOOKING : नई दिल्ली| अब अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को साथ रखना होगा। रेलवे प्रशासन ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए आधार ओटीपी वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने जानकारी दी कि 15 जुलाई 2025 से यह नियम लागू हो गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या पीआरएस काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने के लिए पहले आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। बिना ओटीपी वेरिफिकेशन के टिकट नहीं मिलेगा।

क्या है नया नियम?

  • तत्काल टिकट बुक करते समय यूजर को उस मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा जो आधार से लिंक हो।
  • उसी नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा।
  • यह नियम एजेंटों के लिए भी लागू है। बिना ओटीपी वेरिफिकेशन के एजेंट टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

एजेंटों पर नई पाबंदी

रेलवे ने अधिकृत एजेंटों की बुकिंग पर भी प्रतिबंध लगाया है।

  • एसी श्रेणियों के टिकट के लिए सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
  • नॉन-एसी श्रेणियों के लिए यह पाबंदी सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक लागू होगी।

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का मकसद टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और दलालों की सक्रियता को रोकना है।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक करें और टिकट बुक करते समय वही मोबाइल नंबर साथ रखें जो आधार में दर्ज है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share The News
Previous articleKondagaon News : महिला जनपद सदस्य रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस तलाश में जुटी…
Next articleBangalore Stampede Case : RCB और KSCA पर आपराधिक केस दर्ज करने की मंजूरी, रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here