Sunday, March 15, 2026
24.3 C
Raipur

Domestic Violence Act : दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : दूसरी शादी में भी पत्नी को मिलेगा भरण-पोषण, पति जिम्मेदारी से नहीं बच सकता

Domestic Violence Act : नई दिल्ली – दिल्ली हाई कोर्ट ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत एक अहम फैसला सुनाया है, जिसके अनुसार दूसरी शादी में भी पत्नी को भरण-पोषण का अधिकार मिलेगा। कोर्ट ने यह साफ किया कि यदि कोई पुरुष अपनी मर्जी से विवाह करता है और पत्नी को उसके बच्चों के साथ स्वीकार करता है, तो वह अपने वैवाहिक कर्तव्यों से मुंह नहीं मोड़ सकता।

याचिका में पति ने भरण-पोषण से किया इनकार

मामले में एक व्यक्ति ने यह तर्क दिया कि उसकी दूसरी शादी है और पत्नी के बच्चे उसके नहीं हैं, इसलिए वह भरण-पोषण देने का जिम्मेदार नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।

अदालत ने निचली अदालत के फैसले को ठहराया सही

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने स्पष्ट किया कि घरेलू हिंसा अधिनियम में पहली या दूसरी शादी का कोई फर्क नहीं किया गया है। यदि पति ने स्वेच्छा से पत्नी और उसके बच्चों को अपनाया है, तो अब वह कानूनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए पति को निर्देश दिया कि वह हर महीने अपनी पत्नी को ₹1 लाख का भरण-पोषण दे।

बच्चों को भरण-पोषण से छूट

हालांकि, अदालत ने यह माना कि पत्नी के दो बालिग पुत्रों को भरण-पोषण देने की आवश्यकता नहीं है, और इस फैसले को न्यायोचित ठहराया।

Read More : Niwari News : निवाड़ी में जानलेवा जिद: उफनते नाले पर पुल पार कर रहे लोग, खतरे से बेखबर जारी है आवागमन

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

महिला ने हाई कोर्ट को बताया कि वह अपने मायके में रह रही है और उसके पति ने मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक प्रताड़ना दी है। महिला का दावा है कि विवाह से पूर्व पति ने यह वादा किया था कि वह न केवल उसे, बल्कि उसके बच्चों को भी अपनाएगा और उन्हें पिता जैसा स्नेह देगा।

पति ने बीमारी और अलगाव का दिया हवाला

पति ने अदालत में बताया कि वह एक गंभीर बीमारी (एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस) से पीड़ित है, और पत्नी ने अपनी इच्छा से घर छोड़ा था। उसने यह भी तर्क दिया कि पत्नी से समझौते की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं मानी।

Read More : GGU भर्ती घोटाला : छत्तीसगढ़ के केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘परिवारवाद’ और ‘भर्ती घोटाले’ के गंभीर आरोप

संपत्ति बेचने की कोशिश पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने मुकदमे के दौरान अपनी अचल संपत्ति बेचने की कोशिश की, ताकि वह भरण-पोषण से बच सके। कोर्ट ने इसे गंभीर माना और ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को सही ठहराया जिसमें पति को संपत्ति बेचने से रोका गया था।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Latest YouTube Shorts

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories