Wednesday, February 18, 2026
23.1 C
Raipur

Health News : मानसून में बच्चों को टाइफाइड क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण, बचाव और वैक्सीन से जुड़ी अहम बातें

Health News : रायपुर। बरसात का मौसम बच्चों के लिए कई बीमारियां साथ लेकर आता है, जिनमें सबसे खतरनाक संक्रमणों में से एक है टाइफाइड। यह बीमारी दूषित पानी, गंदा खाना और खराब हाइजीन के जरिए बच्चों पर जल्दी असर डालती है। गाजियाबाद जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में कार्यरत डॉ. विपिनचंद्र उपाध्याय ने बताया कि मानसून में टाइफाइड के मामलों में अचानक वृद्धि होना आम बात है।

बच्चों में टाइफाइड क्यों ज्यादा होता है?

टाइफाइड एक संक्रामक रोग है जो Salmonella Typhi नामक बैक्टीरिया से होता है। यह बैक्टीरिया दूषित पानी, सड़कों पर बिकने वाले अस्वच्छ खाने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है।

  • बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण वे जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।
  • बच्चे अक्सर बिना हाथ धोए खाना खा लेते हैं, नाखून चबाते हैं या गंदा पानी पी लेते हैं — ये सब जोखिम बढ़ाते हैं।
  • भारत में टाइफाइड के सबसे अधिक मामले 5 से 15 साल के बच्चों में पाए जाते हैं, विशेषकर ग्रामीण व झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में।
Read More : Panna News : मरीज को चढ़ा दी मार्च 2025 में एक्सपायर RL बोटल, जिला अस्पताल में 11 वर्षीय बालक के इलाज में जानलेवा लापरवाही
मानसून में टाइफाइड क्यों बढ़ता है?

डॉ. उपाध्याय बताते हैं कि बारिश में जगह-जगह जलभराव, सीवेज का मिलना, और खुले में बिकने वाला खान-पान बैक्टीरिया के लिए अनुकूल वातावरण बनाते हैं।

  • कई बार कटे फल, कुल्फी, चाट, गोलगप्पे जैसी चीजें भी गंदे पानी से बनती हैं, जिन्हें बच्चे बिना सोचे खा लेते हैं।
  • स्कूलों या आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ पानी और स्वच्छ रसोई की कमी से भी यह संक्रमण फैल सकता है।
टाइफाइड से कैसे बचाएं अपने बच्चों को?
  • हमेशा उबला हुआ या अच्छे वाटर फिल्टर वाला पानी दें।
  • खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की आदत डालें।
  • सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बच्चों को दूर रखें।
  • बच्चों के टिफिन, पानी की बोतल और खाने के बर्तन साफ रखें।
  • बचपन में ही टाइफाइड का टीका लगवाएं।
  • क्या टाइफाइड की वैक्सीन मौजूद है?
Read More : CG NEWS: क्रमोन्नति से वंचित शिक्षकों को न्याय की आस, हाईकोर्ट के फैसले के बाद संघ ने याचिका दायर करने का किया ऐलान

भारत में दो तरह के वैक्सीन उपलब्ध हैं:

  1. Typhoid Conjugate Vaccine (TCV) – यह 2 साल की उम्र में लगाया जाता है और लगभग 3 साल तक सुरक्षा देता है।

  2. Vi Polysaccharide Vaccine – थोड़ा पुराना वैक्सीन, जो TCV से कम असरदार माना जाता है।

WHO की सिफारिश है कि TCV को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि इसकी एक खुराक से 80-90% सुरक्षा मिलती है।

Read More : Sehore News: सीहोर से चोरी हुआ डंपर गुजरात से बरामद, SP ने किया खुलासा – राजस्थान-गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
टाइफाइड के लक्षण क्या होते हैं?
  • लगातार तेज़ बुखार
  • थकान, सुस्ती, भूख न लगना
  • पेट दर्द, कब्ज या दस्त
  • जीभ पर सफेद परत
  • हल्का गुलाबी रैश या मुँह सूखना

अगर बच्चा इन लक्षणों से जूझ रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

टाइफाइड की जांच कैसे होती है?
  • Widal Test
  • Typhi Dot Test
  • Blood Culture

इन टेस्ट से टाइफाइड की पुष्टि होती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह बीमारी आंतों को फाड़ सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

इलाज में क्या सावधानी जरूरी है…

टाइफाइड के लिए आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स दिया जाता है, जिसे बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। साथ ही, संक्रमण के बाद पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ और हल्का खाना जरूरी होता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds