Thursday, May 14, 2026
34.1 C
Raipur

RAIPUR NEWS:रायपुर में ​​​​​दिव्यांगों को घसीटा, दिव्यांग संघ ने दी आत्मदाह की चेतावनी, देखें वीडियो

RAIPUR NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधानसभा घेराव से पहले बस स्टैंड के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगजनों को पुलिस ने जबरन हटाकर गाड़ियों में भरकर नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पहुंचा दिया। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी महिला और पुरुष दिव्यांगों को घसीटते हुए उठाते हैं।

RAIPUR NEWS:प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए बदसलूकी की, विशेषकर महिला दिव्यांगों के साथ।

RAIPUR NEWS:छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ का कहना है कि इससे पहले भी कई बार आश्वासन के बावजूद सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं, जिसके बाद अब प्रदेश भर से दिव्यांगजन विधानसभा घेराव के लिए रायपुर पहुंचे हैं।

RAIPUR NEWS:संघ की 6 सूत्रीय प्रमुख मांगें हैं

1. फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र धारकों की तत्काल बर्खास्तगी।
2. दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाना।
3. दिव्यांग पेंशन राशि को ₹5000 प्रतिमाह किया जाए।
4. बीपीएल शर्त की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
5. अविवाहित 21 वर्ष से अधिक आयु की दिव्यांग महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाए।
6. पदोन्नति में 3% आरक्षण सुनिश्चित करने संबंधित परिपत्र जारी किया जाए।

RAIPUR NEWS:संघ पदाधिकारियों ने दावा किया कि CGPSC से चयनित 148 अधिकारी, जिनमें 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 3 पशु चिकित्सक समेत कई अन्य शामिल हैं, ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल की है।

RAIPUR NEWS:दिव्यांग संघ ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे सामूहिक आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को विवश होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस बर्बरता पर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के अनुसार, 16 जुलाई को शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने दिव्यांगजनों को पीटा, घसीटा और अपमानित किया। इस कार्रवाई में दो दिव्यांगों के हाथ टूट गए और कई घायल हुए हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आज शाम 4 बजे सामूहिक आत्मदाह करेंगे। संघ ने इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

RAIPUR NEWS:”तो आपने देखा, कैसे छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजन अपनी जायज़ मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं — एक ओर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर सरकारी नौकरियों में बैठे अधिकारी, और दूसरी ओर हक मांगते असली दिव्यांगों पर लाठी-बल और घसीटने जैसी शर्मनाक तस्वीरें। क्या सरकार वक्त रहते कोई ठोस फैसला लेगी, या यह मामला और बड़ा मोड़ लेगा?

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories