HSBC report : नई दिल्ली। देश के आम लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। अगर आप घर, गाड़ी या किसी बड़े लोन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। HSBC ग्लोबल रिसर्च की एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि दिसंबर 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) अपनी बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा – होम लोन, ऑटो लोन और अन्य पर्सनल लोन की ईएमआई सस्ती हो सकती है।
अगस्त और अक्टूबर की बैठकों में कोई बदलाव नहीं: रिपोर्ट
HSBC की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त और अक्टूबर 2025 की एमपीसी बैठकों में रेपो रेट को स्थिर रखा जाएगा। लेकिन दिसंबर में आखिरी कटौती संभव है, जिससे 2025 के अंत तक रेपो रेट घटकर 5.25% तक आ सकता है। फिलहाल यह दर 5.50% पर है।
Read More : CG Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मेकाहारा की बंद मशीनों पर सियासी बहस….
महंगाई में बड़ी गिरावट बनी वजह
इस संभावित कटौती की सबसे बड़ी वजह है देश में हाल के महीनों में महंगाई में आई तेज गिरावट।
- जून 2025 में खुदरा महंगाई दर (CPI) घटकर 2.1% पर आ गई, जो मई में 2.8% थी।
- थोक महंगाई दर (WPI) भी जून में 0.13% पर पहुंच गई – यह अक्टूबर 2023 के बाद सबसे कम है।
खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और कुल महंगाई के आंकड़ों में सुधार ने RBI को दरों में कटौती की ओर सोचने का मौका दिया है। HSBC का मानना है कि जुलाई-सितंबर की तिमाही में औसत महंगाई 2.7% रह सकती है, जो RBI के 2.9% अनुमान से भी कम है।











