Indore News : बढ़ता कुत्तों का आतंक: बच्चों और युवती पर किया हमला, वीडियो

Parivesh

इंदौर। Indore News : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में माणिक बाग और वेंकटेश नगर इलाकों से दो नए सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुत्ते बच्चों और एक युवती पर हमला करते दिख रहे हैं।

Indore News : इससे पहले श्रीनगर एक्सटेंशन में एक युवती पर कुत्तों के झुंड द्वारा किए गए हमले का वीडियो वायरल हो चुका है। इन ताज़ा वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे आवारा कुत्ते सड़कों पर चल रहे बच्चों और आम लोगों को नोचने का प्रयास कर रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग नगर निगम से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *