Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ में पकड़े गए 30 बांग्लादेशी...

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ में पकड़े गए 30 बांग्लादेशी घुसपैठिए आज किए जाएंगे डिपोर्ट

0
99
रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर। रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 30 बांग्लादेशी नागरिकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों से पकड़ने के बाद आज डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, मोहला-मानपुर और चिरमिरी से पकड़े गए इन विदेशी नागरिकों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा तक ले जाया जा रहा है।

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस की टीम इन्हें आज सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हवाले करेगी। इसके बाद BSF सभी आवश्यक जांच और सीमा पार कार्रवाई पूरी कर बांग्लादेश को सौंप देगी। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इन लोगों पर देश में बिना वैध दस्तावेजों के रहने का आरोप है। कई महीनों की निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इनकी पहचान कर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, यह डिपोर्टेशन अभियान राज्य के भीतर अवैध घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वालों को रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here