Jabalpur News : संतोष कुमार कोल /जबलपुर : जबलपुर के रांझी लाला लाजपत राय वार्ड के परशुराम बस्ती में 2 पीढियां गुजर जाने के बाद भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओ को लेकर तरस रहे है।बारिश के मौसम में बस्ती वालो का जीवन नरकीय हो जाता है।क्योंकि बस्ती से आने जाने के लिए किसी प्रकार की कोई सड़क न होने के चलते बारिश में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बस्ती के लोगो ने समस्याओ से अवगत कराया।
Jabalpur News : लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते आज़ आक्रोशित बस्ती वालो ने कच्ची सड़क में बेशरम के पौधे लगाकर ”रोड नही तो वोट नही” के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्ती के महिलाओ ने बताया की सड़क न होने के चलते यहाँ अगर कोई बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस आने से मना कर दिया जाता है। बारिश में कच्ची सड़क के कारण बच्चे स्कूल नही जा पा रहे।
Jabalpur News : कई बार बस्ती के लोग आने जाने में गिरकर घायल हो गए। बावजूद उनकी परेशानियों के निराकरण को लेकर कोई जनप्रतिनिधि न प्रशासन के जिम्मेदार लोग ध्यान नही दे रहे है। किसी को लेकर आज स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधि को चेतावनी भी दी है..









