Jabalpur News : घर के फर्श पर खून से लथपथ मिली महिला प्रोफेसर की लाश…..

Parivesh
Jabalpur News

जबलपुर, मध्य प्रदेश : Jabalpur News : जबलपुर के सबसे बड़े महिला कॉलेज, शासकीय होम साइंस महिला कॉलेज की एक प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल की खून से सनी लाश उनके घर के फर्श पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 58 वर्षीय डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल बॉटनी की प्रोफेसर थीं और हाल ही में दमोह से स्थानांतरित होकर जबलपुर आई थीं।

Jabalpur News : शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान

जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल का शव उनके गढ़ा थाना इलाके के अंबर विहार स्थित घर में खून से लथपथ मिला। उनके हाथ और गले में गहरे चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कई बिंदुओं पर पड़ताल

घटना की सूचना घरेलू काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को लूट और सुसाइड सहित कई अलग-अलग बिंदुओं पर जांच रही है। पुलिस प्रोफेसर के घर आने-जाने वाले सभी लोगों की भी पड़ताल कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल के भोपाल में रहने वाले भाई ने अपने परिचितों को उनकी मौत की खबर दी है।


Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *