Chhattisgarh News : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में बदलाव, नया आदेश जारी…

Parivesh
Chhattisgarh News : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में बदलाव, नया आदेश जारी...

रायपुर। Chhattisgarh News : अभनपुर और गोबरा नवापारा तहसील में राजस्व प्रशासन के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया है। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

Chhattisgarh News : एसडीएम अभनपुर की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, अब संबंधित तहसील अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियों का पुनः आवंटन किया गया है, जिससे राजस्व से जुड़े कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता और दक्षता आ सके।

यह संशोधन स्थानीय प्रशासनिक जरूरतों और व्यस्त क्षेत्रों की आधार पर किया गया है। आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नया कार्यविभाजन तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रति सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इस नए बदलाव से राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *