Jeetu Patwari Arrested : FIR के बाद गिरफ्तारी देने निकले जीतू पटवारी, भोपाल से अशोकनगर तक रास्ते भर हुआ भव्य स्वागत….

भोपाल |Jeetu Patwari Arrested : मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने ऊपर दर्ज FIR के विरोध और गिरफ्तारी देने के उद्देश्य से सोमवार को भोपाल से अशोकनगर रवाना हुए। इस दौरान उनका काफिला कई जगहों पर रुका, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोशीला स्वागत किया।

Jeetu Patwari Arrested : बैरसिया में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामभाई मेहर ने पटवारी का गदा भेंट कर शंखनाद किया और इस “संघर्ष यात्रा” को लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बताया। पटवारी के साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए।

जीतू पटवारी अशोकनगर में स्वयं की गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह FIR राजनीतिक बदले की भावना से की गई है और पार्टी इसका विरोध लोकतांत्रिक तरीके से करेगी।

पटवारी की यह यात्रा सिर्फ गिरफ्तारी भर नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में जागरूकता लाने का प्रयास भी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories