CG News : बारिश के बीच खड़े ट्रेलर में लगी आग, लपटों से मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Sanjay Sahu
CG News :

CG News : कोरबा। जिले के सर्वमंगला-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। यह घटना बरमपुर मोड़ के पास की है, जहां ट्रेलर से अचानक उठी भीषण लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

CG News : जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक कोरबा से कुसमुंडा खदान की ओर कोयला लोड करने जा रहा था। रास्ते में बरमपुर मोड़ के पास वह चाय-नाश्ते के लिए वाहन रोक कर उतरा ही था कि अचानक ट्रेलर में आग लग गई। हल्की बारिश के बावजूद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरा ट्रेलर जलकर खाक हो गया।

CG News : हादसे को देख सड़क से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

CG News : पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और आग के आसपास खड़े अन्य वाहनों को तुरंत हटवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *