MP BREAKING : राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
MP BREAKING

MP BREAKING : भोपाल : भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है…यह धमकी एक ईमेल के जरिए एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजी गई…जिसमें दावा किया गया कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं और किसी भी वक्त विस्फोट कर एयरपोर्ट को उड़ा दिया जायेगा….

MP BREAKING : इस धमकी भरे ईमेल ने एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट मोड पर ला दिया….इधर सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल के गांधीनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई…गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमानन सुरक्षा नियमों के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है…बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया…और पूरे एयरपोर्ट परिसर, टर्मिनल, बैगेज एरिया और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली गई…

MP BREAKING : पुलिस और साइबर सेल की टीमें अब इस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं…यह पहली बार नहीं है जब राजा भोज एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली हो…बीते कुछ महीनों में भोपाल में यह चौथी ऐसी घटना है…जहां एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों जैसे निजी लैब और स्कूलों को भी बम की धमकियां मिल चुकी हैं…जो बाद में फर्जी साबित हुई थीं…

MP BREAKING : खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या ये धमकियां किसी बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा हैं या महज शरारत…हाल के महीनों में देश के कई अन्य हवाई अड्डों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, और कोलकाता को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं…जो जांच में फर्जी पाई गई थीं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *