बचेली:अधिशासी निदेशक पदोन्नति पर संजीव शाही का हुआ भव्य सम्मान समारोह

बचेली: एनएमडीसी (NMDC) के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में कार्यरत संजीव शाही को अधिशासी निदेशक (Executive Director) के पद पर पदोन्नत किया गया है। साथ ही, उनका स्थानांतरण NMDC मुख्यालय, हैदराबाद में कर दिया गया है। इस अवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल की ओर से एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए. के. सिंह के नेतृत्व में शाही को पुष्पगुच्छ, गांधी टोपी, तिरंगा गमछा, शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बचेली: संजीव शाही को मृदुभाषी, अनुभवी, कुशल माइनिंग इंजीनियर और एक बेहतरीन प्रशासक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने डोणामलै, बचेली और फिर किरंदुल परियोजना में शानदार सेवाएं दी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने उत्पादन और डिस्पैच के क्षेत्रों में परियोजना को कीर्तिमान तक पहुँचाया। उनकी टीम भावना और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की शैली की सराहना की गई। सम्मान समारोह में यूनियन अध्यक्ष और सचिव के साथ यूनियन के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

जिनमें शामिल हैं: चिन्नास्वामी, प्रशांत ठाकर, दिलीप सिंह, बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह,  पतिराम बघेल, ओंम कुमार साहू, राकेश लाल, रविश तिवारी, राजेंद्र पटनायक और त्रिलोक बांधे। सभी ने शाही को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ कार्य के अनुभव को स्मरण किया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से यह विश्वास व्यक्त किया गया कि संजीव शाही की कार्यशैली और अनुभव, एनएमडीसी मुख्यालय में भी उत्कृष्ट परिणाम देंगे और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories