CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में झमाझम मानसून, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी…..

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। राजधानी रायपुर समेत अधिकांश जिलों में रविवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ, लेकिन कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update : रायपुर में सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सिर्फ रविवार को ही 9 घंटे में करीब 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। दुर्ग में तापमान सबसे कम 20.6°C और जगदलपुर में सबसे ज्यादा 27°C दर्ज किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories