Railway News : बिना अनाउंसमेंट के प्लेटफॉर्म बदला, बरेली इंटरसिटी को लेकर यात्रियों में मचा हड़कंप, रेलवे ने दी ये सफाई

Sanjay Sahu
Railway News

Railway News : नई दिल्ली : शनिवार शाम बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को निर्धारित प्लेटफॉर्म नंबर एक या दो की बजाय अचानक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ा कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि न तो इसकी कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही स्टेशन पर स्पष्ट अनाउंसमेंट हुआ। इससे यात्रियों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई।

Railway News : प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर मौजूद यात्रियों को घंटों असमंजस में रहना पड़ा। कई यात्री तो भ्रमवश हरिद्वार एक्सप्रेस में चढ़ने लगे, जिन्हें वहां मौजूद यात्रियों ने रोका। बाद में यह साफ हुआ कि बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस अभी आई ही नहीं है। इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

Railway News : स्थिति बिगड़ती देख रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों से माफी मांगते हुए स्थिति को संभाला। ट्रेन को बैक कर प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर लाया गया, जहां यात्रियों को बैठाकर अंततः ट्रेन को 76 मिनट की देरी से रवाना किया गया।

Railway News : रेलवे ने दी सफाई

Railway News : नॉर्दर्न रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस लापरवाही की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन मास्टर अनुराधा से जब प्लेटफॉर्म परिवर्तन को लेकर सवाल किए गए, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।

Railway News : इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कमल सिंह और सेक्टर इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक धनेश्वर दयाल ने यात्रियों को समझाकर शांत किया और उन्हें सही ट्रेन में बैठाया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन को गलत प्लेटफॉर्म पर लाने की वजह **ट्रैक में तकनीकी खराबी** बताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *