Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Special Train : बाबा धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन…..

Special Train : बाबा धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन…..

Special Train : बाबा धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन.....
Special Train : बाबा धाम यात्रा स्पेशल ट्रेन.....

रायपुर। Special Train : बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। सावन मास में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है। इससे अब श्रद्धालुओं को आठ दिनों तक विशेष ट्रेन की सुविधा मिलेगी और सीटों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 Special Train : पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनें दुर्ग से 6, 13, 20 और 27 जुलाई को चलाई जा रही थीं। अब इसके अतिरिक्त नई स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 7, 14, 21 और 28 जुलाई को रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से 8, 15, 22 और 29 जुलाई को चलेगी।

रेलवे ने इन ट्रेनों में कुल 1008 कन्फर्म बर्थ की व्यवस्था की है, जिससे तीर्थयात्रियों को आरक्षण में आसानी होगी। खास बात यह है कि एक अन्य नियमित स्पेशल ट्रेन (08797) भी प्रत्येक सोमवार को दुर्ग से पटना के लिए रवाना होगी और वापसी में (08798) हर मंगलवार को पटना से दुर्ग लौटेगी।

यह ट्रेन कुल 21 कोच के साथ चलेगी, जिसमें 2 एसी-3 टियर, 13 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एलआरडी कोच शामिल होंगे। रेलवे का यह फैसला सावन में शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोई भी श्रद्धालु बाबा धाम की यात्रा से वंचित न रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here