Gwalior News : ग्वालियर में मचा आतंक: वांटेड गुंडे बच्चा यादव ने माउजर के साथ युवक को पीटा, फायरिंग से फैली दहशत, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर शहर के सत्यनारायण मोहल्ले में वांटेड बदमाश बच्चा यादव ने अपने दो माउजरधारी साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला कर दहशत फैला दी। प्लॉट विवाद को लेकर मोहल्ले के नीतीश नामक युवक के साथ विवाद के बाद बच्चा यादव ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की, फिर अवैध पिस्टल से एक के बाद एक फायर झोंक दिए।

Gwalior News : युवक को बचाने पहुंचे उसके दोस्त पर भी हमला हुआ, जिससे उसका हाथ टूट गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें गोलीबारी और मारपीट का खौफनाक मंजर कैद हुआ है।

Gwalior News : ग्वालियर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दहशत फैलाने वाले बदमाश बच्चा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *