Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: ग्राम सासाहोली में माता पहुंचनी पर्व श्रद्धा और उल्लास के...

CG NEWS: ग्राम सासाहोली में माता पहुंचनी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

0
111

अजय नेताम, तिल्दा नेवरा। ग्राम सासाहोली में गुरुवार को अषाढ़ महीने के पावन अवसर पर माता पहुंचनी पर्व परंपरागत रूप से धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव के शीतला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय सेवा समिति और वार्डवासियों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालु अपने घरों में माता के नाम से रखे श्रीफल, चावल, दाल, नमक, नीम पत्ते, हल्दी पानी और अन्य सामग्री लेकर माता शीतला को अर्पित करते दिखे।

गांव की महिलाओं ने मां शीतला की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की। शाम होते ही मंदिर परिसर मांदर और झांझ की थाप से गूंज उठा। सेवा समिति द्वारा आयोजित जसगान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। पारंपरिक रीति अनुसार मां शीतला को हल्दी, पानी और तेल से स्नान कराते हुए विशेष लेपन किया गया और बैगा द्वारा भक्तों पर हल्दी पानी का छिड़काव किया गया। लोग इसे अपने घर भी ले जाकर पूरे परिवार पर छिड़कते हैं, ताकि रोग-व्याधियों से रक्षा हो सके। बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव की कामना के साथ हर वर्ष की तरह इस बार भी माता पहुंचनी का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here