Song Naina Johi Tor Naina : छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया धमाका : जल्द रिलीज होगा रोमांटिक गाना ‘नैना जोही तोर नैना….

Parivesh
Song Naina Johi Tor Naina

रायपुर। Song Naina Johi Tor Naina : छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही एक नया रोमांटिक गाना ‘नैना जोही तोर नैना’ म्यूजिक लवर्स के दिलों को छूने आ रहा है। इस गाने को अभ्रक स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसके पोस्टर का भव्य विमोचन गुरुवार को News24/लल्लूराम डॉट कॉम के दफ्तर में किया गया, जहां चैनल के चेयरमैन नमित जैन, एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल, रेजिडेंट एडिटर आशीष तिवारी और राजनीतिक संपादक डॉ. वैभव शिव पांडेय मौजूद रहे।

Song Naina Johi Tor Naina : गाने का निर्माण पंकज शर्मा और खिलेंद्र सोनकर ने किया है, जबकि शुभ पांडेय को-प्रोड्यूसर हैं। बोल लिखे हैं सूर्या समुद्र ने और संगीत रचा है खुद गायक गौरव आर. ने। गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका कंचन जोशी और गौरव आर. ने।

गाने की स्टारकास्ट भी दमदार है। इसमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चर्चित अभिनेता जागेश वर्मा और अभिनेत्री खुशी साहू नजर आएंगे। वीडियो डायरेक्शन की कमान तोपेश पवार ने संभाली है, जबकि कोरियोग्राफी अलंकृता मिश्रा की है। डीओपी और एडिटर की भूमिका में आयुष वाघमारे नजर आएंगे। गाने के निर्माण में निशांत तिवारी, अमन शुक्ला और पूरी टीम का भी अहम योगदान रहा है।

गाने की थीम रोमांटिक है और इसे एक खूबसूरत स्टोरीलाइन के साथ फिल्माया गया है। आने वाले दिनों में यह गाना छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई छूने की उम्मीद रखता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *