Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Aaj Ka Rashifal : जानें क्या कहते हैं आपके सितारे……

Aaj Ka Rashifal : आज शुक्रवार, 4 जुलाई, 2025 को ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं:

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभदायक और व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। साझेदारी से लाभ मिलेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बाहरी खानपान से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपको अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और लोन के प्रयास सफल हो सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर वाहन या सजावटी वस्तुओं पर। परिवार में सामंजस्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर शुगर के मरीज।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए संतुलित और शांत रहेगा। आप अपनी बातों को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में नए विचारों पर काम करने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, किसी टेस्ट में अच्छे अंक मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सफलताओं और अवसरों से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा, क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिलने की संभावना है। पुराना निवेश या अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर उतावलेपन से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। मानसिक तनाव और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है, ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा और आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी। लव लाइफ में रोमांस और आपसी सामंजस्य का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला लेने से बचना होगा, अपने दिमाग से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फल अवश्य मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। आप नवीन प्रयासों पर जोर देंगे और रचनात्मकता को बल मिलेगा। वित्तीय विषय बेहतर रहेंगे और दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मन की चिंता दूर होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) आज आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन बातचीत से सुलझ जाएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। कोई कार्य योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर ही कोई फैसला लें। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। आप अपनी कार्य योजनाओं को बढ़ाने के लिए सक्रिय रहेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है, जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि (Pisces) आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बावजूद आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अच्छे लोगों का सहयोग मिलने से आप अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। कहीं की यात्रा होने के योग हैं। अनावश्यक तनाव से बचें और शांति बनाए रखें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories