Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : फर्जी अफसर बनकर राजधानी की सड़कों पर मचाया उत्पात,...

Raipur News : फर्जी अफसर बनकर राजधानी की सड़कों पर मचाया उत्पात, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर की वीआईपी और एयरपोर्ट रोड पर कुछ युवकों ने कानून की खुली अवहेलना करते हुए फर्जी संवैधानिक पदों का रौब दिखाया। इन युवकों ने अपनी गाड़ियों पर “पुलिस अधिकारी”, “जज” और “एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी” जैसी फर्जी नेम प्लेट और बत्तियाँ लगाकर सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं।

Raipur News : यह पूरा घटनाक्रम वीआईपी रोड, एयरपोर्ट रोड और नवा रायपुर क्षेत्र में सामने आया। वायरल हो रहे वीडियो में ये युवक तेज रफ्तार में गाड़ियाँ दौड़ाते और आम लोगों के लिए खतरा बनते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Raipur News : ADSP लखन पटले ने कहा कि वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फर्जी पदनाम और बत्तियों का इस्तेमाल पूरी तरह गैरकानूनी है और संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raipur News : फिलहाल आरोपी युवक फरार हैं, लेकिन उनकी तलाश वीडियो फुटेज के आधार पर तेज़ कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो निकटतम थाने में सूचित करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here