Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : पैतृक जमीन विवाद में भड़की सौतेली बहन, घर में...

Bilaspur News : पैतृक जमीन विवाद में भड़की सौतेली बहन, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

बिलासपुर। Bilaspur News : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया जब एक सौतेली बहन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बड़े भाई के घर में धावा बोल दिया। जरहाभाठा कस्तूरबा नगर में रहने वाले संतोष यादव के घर में बुधवार दोपहर हमला उस वक्त हुआ जब जमीन को लेकर कहासुनी बढ़ गई।

Bilaspur News : जानकारी के मुताबिक, संतोष की सौतेली बहन अंजली यादव, उसके पति आशीष यादव और कुछ अन्य लोग अचानक घर पहुंचे और पैतृक संपत्ति के हिस्से को लेकर बहस करने लगे। जब संतोष ने यह कहकर रोकने की कोशिश की कि मामला कोर्ट में लंबित है, तो बात इतनी बिगड़ी कि अंजली पक्ष ने कुकर, ईंट, पाइप और लकड़ी लेकर हमला कर दिया। इस हमले में संतोष यादव, उनका बेटा ओम यादव और हिमांशु साहू घायल हो गए।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को खुलेआम मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले में अंजली, आशीष समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है और मामला अदालत व थाने दोनों में चर्चा का विषय बन चुका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here