Thane Maharashtra : मराठी नहीं बोला तो मनसे कार्यकर्ताओं ने गुजराती दुकानदार को पीटा, थप्पड़ों की बौछार

Parivesh

ठाणे (महाराष्ट्र)। Thane Maharashtra : महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी की बहस अब एक बार फिर हिंसक मोड़ लेती दिख रही है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी की ताज़ा घटना मीरा रोड इलाके में सामने आई है, जहां एक गुजराती दुकानदार को महज इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की।

Thane Maharashtra : जानकारी के मुताबिक, घटना एक फास्ट फूड दुकान पर हुई जहां MNS के कार्यकर्ताओं ने पहले दुकानदार से मराठी में बात करने को कहा। जब वह हिंदी में जवाब देता रहा, तो चार से पांच थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसे गंभीर धमकियां भी दी गईं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने सियासी हलकों में गर्मी ला दी है।

पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए काशीमीरा थाने में MNS के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में भाषा और क्षेत्रीय पहचान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *