Saturday, May 16, 2026
32.1 C
Raipur

Top 10 News Today 1 July 2025 : निशाने पर आज : हेमंत खंडेलवालहोंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, केंद्री में भीषण बस हादसा, महिला समेत 3 की मौत, रेलवे से लेकर पैन कार्ड और गैस सिलेंडर तक आज से 6 बड़े बदलाव, अविनाश डेवलपर्स पर निगम की बड़ी कार्रवाई…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…..

Top 10 News Today 1 July 2025 : देश-दुनिया की बड़ी हलचलों से लेकर छत्तीसगढ़ की बदलती राजनीति तक, आज की 10 बड़ी खबरें हैं खास निशाने पर। जानिए कौन रहा सुर्खियों में, किसने बटोरी चर्चा और किन मुद्दों ने खींचा सबका ध्यान।

1 . CG Road Accident : केंद्री में भीषण बस हादसा, महिला समेत 3 की मौत, 6 घायल

रायपुर। CG Road Accident : राजधानी के बाहरी इलाके केंद्री में मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जगदलपुर से रायपुर आ रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) ने केंद्री गांव के पास सामने चल रहे हाइवा ट्रक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री अंदर ही फंस गए।हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन, तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले अभनपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कुछ को रायपुर रेफर किया गया है।

2 . Rule Change 1 July 2025 : आज से : रेलवे से लेकर पैन कार्ड और गैस सिलेंडर तक, जानिए 6 बड़े बदलाव जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे

Rule Change 1 July 2025 : 1 जुलाई 2025 से देश में कई बड़े नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, यात्रा, डिजिटल लेनदेन और दस्तावेजों पर पड़ेगा। सरकार और कंपनियों द्वारा लागू किए गए इन बदलावों का मकसद जहां एक ओर पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाना है, वहीं कुछ बदलाव महंगाई का झटका भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं जुलाई से लागू हुए वो 6 बदलाव जो आपके रोजमर्रा के जीवन में फर्क डालेंगे—पूरी खबर 

3 . MP BJP New President: मथुरा में जन्मे हेमंत होंगे मप्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पिता सांसद रहे, जानिए सियासी सफर

भोपाल |MP BJP New President: भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो चुकी है। इस पद के लिए केवल हेमंत खंडेलवाल ने नामांकन दाखिल किया है। किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी नहीं की है, जिससे उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

4 . Rajdhani Raipur : अविनाश डेवलपर्स की 12 एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई…..

रायपुर। Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े-बड़े डेवलपर भी नियम-कायदों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला जोन-8 के वीर सावरकर नगर वार्ड-1 का है, जहां केडिया बिजनेस पार्क के पास Avinash Developers द्वारा बिना वैध अनुमति 12 एकड़ जमीन पर प्लॉटिंग के लिए सीसी रोड और मुरुम सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। पूरी खबर 

5 . Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस और वकील की मिलीभगत का खुलासा…..

इंदौर | Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच अब नए और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गई है। प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स से हुई पूछताछ में उसने एक उप निरीक्षक और एक वकील की संलिप्तता का सनसनीखेज खुलासा किया है।

6 . Gwalior News : 18 करोड़ की नई सड़क 15 दिन में धंसी, सातवीं बार सिंधिया महल के पास सड़क में दरार…

ग्वालियर | Gwalior News : ग्वालियर में भ्रष्ट निर्माण कार्य की एक और बानगी सामने आई है। सिंधिया महल के पास बनी नई सड़क महज 15 दिन में सातवीं बार धंसक गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। यह सड़क करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक दो सदस्यीय तकनीकी जांच दल गठित किया है और पांच दिन के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

7 . Gwalior News : एसपी की जनसुनवाई में महिला का हंगामा, पीया फिनाइल….

ग्वालियर | Gwalior News :  ग्वालियर में मंगलवार को एसपी जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित महिला ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि माधवगंज थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने के लिए वह कई बार चक्कर काट चुकी है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर महिला आज सीधे एसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने जनसुनवाई के दौरान ही फिनायल पी लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

8 . छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों पर खतरे की तलवार

रायपुर। CG Latest News : छत्तीसगढ़ में दर्जनों छोटे राजनीतिक दलों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के 345 निष्क्रिय पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इन दलों ने बीते 6 वर्षों में कोई चुनाव नहीं लड़ा, न ही कोई सक्रिय कार्यालय पाया गया। छत्तीसगढ़ में 9 राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें “छत्तीसगढ़ एकता पार्टी”, “छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा”, “राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी”, “पृथक बस्तर राज्य पार्टी” जैसे दल शामिल हैं। इन दलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि वे आयोग की मान्यताओं के अनुसार सक्रिय हैं या नहीं।

9 . Indore Viral Video : धुएं के छल्ले में उड़ता इंदौर का युवा….

इंदौर | Indore Viral Video : इंदौर में युवाओं के बीच नशे का बढ़ता चलन एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सरेआम चिलम और गांजे के ज्वाइंट बनाकर धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक ज्वाइंट बनाते और खुलेआम चिलम पीते साफ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर के ही किसी स्थान का है, हालांकि इसकी सटीक लोकेशन की पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन वीडियो के दृश्य इंदौर शहर की बदहाल होती युवा पीढ़ी की तस्वीर पेश कर रहे हैं।

10 . Telangana Factory Blast Update : अब तक 34 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

तेलंगाना | Telangana Factory Blast Update : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक फार्मास्युटिकल केमिकल प्लांट में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 34 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं। फैक्ट्री के मलबे से लगातार शव निकल रहे हैं, जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories