Sunday, May 3, 2026
38.1 C
Raipur

Bemetara News : सनकी युवक की करतूत से मोहल्ले में बवाल, पड़ोसियों पर चढ़ा दिया बोलेरो….

बेमेतरा। Bemetara News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात एक सनकी युवक ने मामूली विवाद के बाद तीन पड़ोसियों को बोलेरो से कुचल डाला। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद आक्रोशित मोहल्ले वालों ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे।

Bemetara News : घटना साजा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 की है। रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी मालवेंद्र बनर्जी का अपने पड़ोसी रतनु नेताम से किसी पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर मालवेंद्र ने साजा-कोदवा रोड स्थित वर्मा पेट्रोल पंप के पास बोलेरो से रतनु नेताम और उसके दो साथियों – मूलचंद यादव और नरेश निषाद – को कुचल दिया। हादसे में रतनु नेताम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bemetara News

घटना के बाद आरोपी बोलेरो समेत फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और महिलाएं थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ आरोपी को सार्वजनिक रूप से दंडित करने की मांग कर रही थी। देर रात तक चला थाने का घेराव एसडीओपी विनय कुमार सिंह के समझाइश देने के बाद खत्म हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मालवेंद्र बनर्जी अक्सर मोहल्ले में विवाद करता रहता था और लोगों से झगड़ पड़ता था। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें आई थीं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: अंबिकापुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी मजहर खान सहित कई पर केस दर्ज

गौरी शंकर गुप्ता /अंबिकापुर: अंबिकापुर में एक पत्रकार पर...

CG NEWS: “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 251 गुमशुदा लोगों को परिवारों से मिलाया

गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़: राज्य स्तरीय विशेष अभियान “ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories