रायपुर: UD Minj Controversy : पूर्व विधायक यूडी मिंज के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख ने बताया कि यूडी मिंज का फेसबुक अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था, और उसी दौरान गलत पोस्ट किया गया था। पार्टी की ओर से कहा गया कि यूडी मिंज ने स्वयं इस संबंध में सफाई देते हुए कहा है कि पोस्ट उनकी जानकारी में नहीं थी। मामले में अब संबंधित तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि बिना पूरी जानकारी के कोई निष्कर्ष न निकाला जाए।






